फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव:जिले के नौ मतगणना स्थलों पर दिनभर चलती रही वोटों की गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पंचायत चुनाव मतदान के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थकों को मतगणना का इंतजार था। रविवार को सुबह नौ ब्लॉक पर वोटों की गिनती का काम शुरू हुआ। न्याय पंचायतवार टेबिलों मतों की गणना हुई। कुरावली में पहले राउंउ में ही परिणाम आना शुरू हो गए थे तो वहीं अन्य ब्लॉकों में दोपहर बाद परिणाम आने का सिलसिला शुरू हुआ। अधिकारी भी लगातार मतगणना स्थलों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

प्रत्येक ब्लॉक में मतगणना के लिए चयनित स्थलों पर सुबह छह बजे कर्मचारी पहुंचना शुरू हो गए थे। सात बजे तक कर्मचारियों को प्रवेश देने के बाद प्रत्याशी और उनके अभिकर्ताओं को प्रवेश दिया गया। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले नौ ब्लॉकों में से कुरावली ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के परिणाम आना शुरू हो गए थे। इसके बाद ब्लॉक बेवर, घिरोर, बरनाहल और करहल के परिणाम आए। सबसे अंत में दोपहर दो बजे के बाद मैनपुरी ब्लॉक और सुल्तानगंज ब्लॉक के परिणाम आना शुरू हुए।
प्रत्याशी और अभिकर्ता पूरे दिन टेबिलों पर खड़े रहे। इस दौरान अधिकारी भी मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर स्थिति देखते रहे। डॉ. किरन सौजिया एकेडमी में चल रही मैनपुरी ब्लॉक की मतगणना का प्रेक्षक रजनीकांत मित्तल ने निरीक्षण किया। यहां उन्हें व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। उप जिलाधिकारी सदर ऋषिराज और सीओ सिटी अभय नरायन राय मतगणना के दौरान व्यवस्थाएं संभालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें