फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में चोरी करते हुए तीन चोर रंगे हाथ पकड़े, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दो दिन पूर्व एटा रोड स्थित एक गोदाम का ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास कर रहे तीन चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। तीनों चोरों को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मामला दो दिन पुराना है। एटा रोड स्थित हरीशंकर धाम निवासी अतुल अग्रवाल का एटा रोड पर ही नवल ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। यहीं पर उनका गोदाम भी है। 26 जून की रात अज्ञात तीन चोर लोडर वाहन लेकर वहां पहुंचे और रात करीब दस बजे के गोदाम का ताला तोड़ कर उसमें चोरी का प्रयास करने लगे। ताला तोड़ कर चोरी की जानकारी एटा रोड निवासी भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता को हुई तो उन्होंने तत्काल थाना पुलिस को फोन कर दिया। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों की मदद से तीनों चोरों को रंगेहाथ पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को तीनों चोरों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने तीनों चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें सोमवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। पुलिस ने जेल भेजे गये चोरों के नाम सौरभ (21), रिषी (20) निवासी नगला धर्म सिरसागंज और बीकेश (28) निवासी बंशीनगर थाना शिकोहाबाद बताया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लोडर वाहन, दो टूटे हुए ताले और बेलचा बरामद किया है।
चोरों को छुड़ाने के लिए सक्रिय रहे सफेदपोश
गोदाम का ताला तोड़ कर चोरी करते रंगे हाथ पकड़े चोरों की सिफारिश में सफेदपोश लगे रहे। काफी प्रयास करने के बाद भी जब वे कामयाब नहीं हुए, तब जाकर पुलिस ने उनके खिलाफ सोमवार को कार्रवाई की। विगत दो दिनों से चोरों को छुड़ाने के लिए सत्तादल के कुछ नेताओं सहित अन्य सफेदपोश नेता भी सिफारिशों में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें