फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के दरबार में दिवाली की रात चोरी: दानपात्र से 50 हजार उड़ाए, दो भागे; तीसरा चोर नशे में वहीं मिला

Tue, 10 Nov 2026 09:54 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के कमला नगर स्थित कावेरी मंदिर में दिवाली की रात तीन चोरों ने दानपात्र का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। सीसीटीवी में तीनों आरोपी कैद हुए हैं। इनमें से एक नशे की हालत में मंदिर परिसर में ही मिला, जबकि दो फरार हो गए।
 
विज्ञापन
भगवान के दरबार में दिवाली की रात चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर के कावेरी कुंज स्थित कावेरी मंदिर में दिवाली की रात चोरी की गई। दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 50 हजार रुपये चोर ले गए। वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन


मंदिर कमेटी के संरक्षक टीएन अग्रवाल ने बताया कि ईंट से मंदिर का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। सीसीटीवी फुटेज में आधी रात तीन चोर मंदिर में प्रवेश करते दिखे हैं। वारदात के बाद दो आरोपी भाग गए जबकि तीसरा नशे की हालत में मंदिर परिसर में ही पड़ा मिला।
विज्ञापन


सुबह लोगों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा का कहना है कि पकड़े गए आरोपी के साथियों को तलाश की जा रही है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें