फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: पहले कॉरिडोर में आईएसबीटी से सिकंदरा तक तीन स्टेशन, यहां बनाए जाएंगे एफओबी

Tue, 07 Jan 2025 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर में आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा पर स्टेशन बन रहे हैं। इसके लिए तीन स्थानों पर एफओबी बनाए जाएंगे। 
 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) हाईवे पर बनने वाले स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) भी बनाएगा। इससे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को हाईवे पर बने एफओबी को हटाने के बाद दोबारा स्थापित करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता हो रही है।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद राय ने बताया कि पहले कॉरिडोर के तीन स्टेशन हाईवे पर हैं। इसमें से आईएसबीटी स्टेशन का निर्माण चल रहा है। यह सर्विस रोड पर बन रहा है। अगले दो स्टेशन गुरु का ताल और सिकंदरा पर भी बनेंगे। इन तीनों पर एफओबी प्रस्तावित है।

इस रूट पर गुरुद्वारा के पास बने एफओबी को निर्माण के दौरान हटाया जाएगा। अगर एनएचएआई मेट्रो स्टेशन को ही एफओबी के रूप में स्वीकार कर लेता है तो फिर इस एफओबी को स्थापित करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यही योजना दूसरे कॉरिडोर में भी अपनाई जाएगी। इस ट्रैक पर अबुउलाह दरगाह के सामने और लंगड़े की चौकी पर एफओबी बना है। इसके लिए एनएचएआई से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें