फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा बाजार में तीन राज्यों की पुलिस के छापों से हड़कंप, आठ विक्रेता रडार पर

Mon, 26 Nov 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
drugs
विज्ञापन
आगरा के दवा बाजार में तीन राज्यों की पुलिस के छापे के बाद दवा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अभी तक की जांच में आठ दवा विक्रेता पुलिस के रडार पर हैं। राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में पकड़ी गई नशीली दवाओं में इन आठ दुकान संचालकों के नाम भी आए हैं। 
विज्ञापन


पंजाब एसटीएफ, राजस्थान पुलिस और हरियाणा पुलिस पिछले सप्ताह से लगातार छापेमारी कर रही है। दबिश देकर आरोपियों को पकड़ कर भी ले गई है। नशीली दवाओं के कारोबार की जांच के दायरे में आठ मेडिकल स्टोर और हैं। पकड़े गए गैंग ने इन स्टोरों से दवाओं की खरीद-फरोख्त की बात कही थी। ऐसे में टीम इन दुकान के गोदाम की तलाश कर रही हैं। 

बताया गया है कि बिना बिल के मानसिक बीमारियों की दवा, कफ सीरप की बड़े पैमाने पर इन राज्यों में सप्लाई की है। पंजाब में 28 लाख और राजस्थान में लगभग 25 लाख की नशीली दवाएं पकड़ी थी। इनके गैंग ने आगरा से दवाओं का कारोबार करना स्वीकारा था। 
विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि एसएस सिंह ने बताया कि राजस्थान, पंजाब में दवाओं का जखीरा बरामद हुआ है, उनमें आगरा से तार जुड़े हैं। ऐसा करने वालों पर विभाग भी जांच कर रहा है।
विज्ञापन

बिल से करें नारकोटिक्स दवाओं की खरीद-फरोख्त

- नारकोटिक्स दवाओं की कालाबाजारी के चलते आए दिन पुलिस के छापे पर दवा विक्रेताओं ने फव्वारा में बैठक कर सभी को नारकोटिक्स दवाओं की खरीद-फरोख्त बिल से करने पर जोर दिया। कहा कि इसका पूरा विवरण अपने कंप्यूटर में रखें। अगर कोई टीम दिखाने के लिए कहे तो तत्काल दिखाएं, इसके बावजूद भी कोई उत्पीड़न करता है तो उसके खिलाफ दवा विक्रेता प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
- पुलिस के छापे से दवा विक्रेताओं को डरने की जरूरत नहीं। सभी विक्रेता नारकोटिक्स दवाओं का बिल पास रखें। कंप्यूटर में पूरी जानकारी रखें। 
-पुनीत कालरा, सचिव मेडिकल ट्र्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन

महानगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस दवा विक्रेताओं का उत्पीड़न कर रही है। डीएम को ज्ञापन देकर मांग की जाएगी, कि अगर बाहर की पुलिस आती है तो पहले एसएसपी, डीएम को जानकारी दी जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें