बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में मझोला पुल के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।
कन्नौज के थाना सौंरिख क्षेत्र के गांव गुतो शरीफाबाद निवासी बादशाह सिंह मंगलवार को रिश्तेदार 35 वर्षीय राम विलास निवासी गांव टिकरई थाना कुर्रा के साथ साढू़ के घर थाना क्षेत्र के गांव किल्ली आ रहे थे। बाइक जब थाना क्षेत्र में बेवर-कुसमरा मार्ग पर मझोला पुल के पास पहुंची। तभी सामने से आ रही कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने राम विलास को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घायल से जानकारी जुटाने के बाद परिजनों को सूचना दी।