फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा के पीछे तलवार से परिवार पर हमला, महिला समेत तीन घायल

Wed, 16 May 2018 04:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कासगंज जिले में भूसा उठाने के विवाद में बुधवार को एक परिवार पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने फरसा और तलवार से प्रहार कर महिला समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। 
विज्ञापन


घटना अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर के नगला तेजपुर में घटी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ितों की तहरीर पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

तीन दिन पूर्व शेरपुर के नगला तेजपुर निवासी बालिस्टर के परिवार का गांव के ही कुछ लोगों से भूसा उठाने को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि बुधवार को उन्हीं लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


हमलावरों ने विनीता पत्नी संजय, सोनू और मोनू पुत्रगण बालिस्टर को फरसा और तलवार से प्रहार कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना में पुष्पा पत्नी सत्यपाल, नीटू, सीटू एवं अजय पुत्र सत्यपाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें