आलू की फसल को नुकसान
बेमौसम बारिश ने आलू की फसल को नुकसान पहुंचा है। जिन खेतों में आलू की बुवाई हो चुकी है, उनमें पानी भर गया है। वहीं जो बुवाई के लिए तैयार थे, पानी भरने से उनमें बुवाई लेट होगी। तहसील किरावली के गांव महुअर के किसान ललित शर्मा ने बताया कि 25 बीघा खेत में आलू की बुबाई कर दी है। पांच खेत में बुबाई होनी थी। लेकिन बारिश की वजह से बुबाई लेट हो गई है। अब खेत सूखने के बाद बुबाई होगी। वहीं पांच बीघा खेत में बुवाई के लिए 150 कट्टा बीज खुले में रखा हुआ था। बारिश में भीगने की वजह से बीज सड़ने की आशंका है।