इसी ड्रम को काटते वक्त हुआ धमाका
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के कुसमरा कस्बे में बैंक ऑफ इंडिया के निकट गैस वेल्डिंग की दुकान पर सोमवार को लोहे का ड्रम काटते समय उसमें गैस बन जाने से जोरदार धमाका हो गया। जिससे तीन लोग घायल हो गए। धमाके की आवाज से आसपास के दुकानदार दहशत में आ गए। हादसे में घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।
बैंक ऑफ इंडिया के सामने कैलाश चंद्र शर्मा की गैस वेल्डिंग की दुकान है। सोमवार दोपहर को वह अपनी दुकान पर लोहे का ड्रम कटर से काट रहे थे। ड्रम में केमिकल होने के कारण उसमें गैस बन गई और ड्रम अचानक फट गया। तेज धमाके की आवाज से आसपास के दुकानदार भयभीत हो गए।
पड़ोस की दुकान की केबिन में लगा शीशा धमाके से टूट गया। धमाके से कैलाश चंद्र शर्मा, पड़ोसी दुकानदार किशोर गुप्ता और सोनू घायल हो गए। आसपास के दुकानदारों ने घायलों को निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार दिलाया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।