फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीन और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को आगरा में भर्ती एक युवक सहित जिले में तीन कोरोना संक्रमित मिले। बच्ची और एक अन्य संक्रमित को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे में जिले में तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। भोगांव निवासी एक बच्ची कोरोना संक्रमित पाई गई है, जिसे होम आइसोलेट किया गया है। इसके अतिरिक्त मैनपुरी शहर का एक युवक जो आगरा में उपचार ले रहा है, कोरोनो संक्रमित पाया गया है। मैनपुरी शहर का ही एक अन्य युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है, उसे भी होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह का कहना है कि कोरोना संक्रमण से किसी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं है। जिन लोगों ने अभी तक कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण नहीं कराया है वे शीघ्र टीकाकरण करा लें। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करें। भीड़ में जाएं तो मास्क लगाएं। सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें