आगरा। दुकान में लगे शटर का ताला तोड़कर नकदी चुराने के आरोप में नाई की मंडी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें थाना एमएम गेट क्षेत्र के टीला जोशियान निवासी शिव उर्फ अंडे, बिलाल और एक बाल अपचारी है।
कोतवाली एसीपी प्रदीप कुमार ने बताया कि दुकानदार ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि उनकी नाई की मंडी थाना क्षेत्र के अनाज मंडी में परचून की दुकान है। सोमवार रात ताला तोड़कर चोरी हुई। सुबह करीब 9 बजे दुकान पहुंचने पर पता चला। चोर 2.15 लाख रुपये नकदी ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान की।
पंचकुइयां कब्रिस्तान के पास से तीनों को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश कर दो को जेल और बाल अपचारी को सुधार गृह भेज दिया गया। भागे दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दुकान में उन्हें 60 हजार रुपये मिले थे। इसके अलावा उन्होंने खाने-पीने का सामान चोरी किया था। आरोपियों से 20 हजार रुपये बरामद हुए। संवाद