ज्येष्ठ अमावस्या पर गंगा स्नान को राजस्थान से आए चार श्रद्धालु कछला घाट पर डूब गए। इनमें तीन की मौत हो गई, जबकि एक को गोताखोरों ने बचा लिया। मृतकों में एक युवक आगरा के मलपुरा का निवासी है।
जिला भरतपुर के थाना चिकसोना के नगला सीखम निवासी अनिल (21) पुत्र किशन सिंह अपने भाई अमित (18), चचेरे भाई सुमित (16) पुत्र राजेश के साथ सोरों अपने पितृ की आत्म शांति के लिए पूजन कराने आए थे।
उनके साथ आगरा के मलपुरा से फुफेरा भाई शैलेंद्र (24) पुत्र बंगाली भी आया था। तीर्थनगरी में पितृ पूजा के बाद सभी गंगा स्नान के लिए कछला चले गए।