फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में फिर तूफान का कहर, ब्रज क्षेत्र में चार की मौत

Sun, 20 May 2018 08:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आंधी में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम ने शनिवार को अचानक फिर करवट ली और धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसमें ब्रज क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में चार की मौत हा गई। फिरोजाबाद के कुतकपुर चनौरा में आंधी-बारिश के दौरान निर्माणाधीन मकान के लिंटर के लिए डाली जा रही शटरिंग गिर पड़ी। 
विज्ञापन


हादसे में लिंटर पर काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक महिला भी दब कर मर गई। तीन लोग घायल हैं। उधर, मैनपुरी के बेवर क्षेत्र के गांव जंगरवाला में एक बुजुर्ग किसान के ऊपर पेड़ की डाल टूटकर गिर पड़ी जिससे उनकी मौत हो गई। 


शटरिंग गिरने के कारण ऊपर बिजली का तार डालने का ही काम कर रहे टापा खुर्द निवासी विनोद कुमार (40), महावीर सिंह (45) एवं सौदान की पत्नी सोनकली (40) एवं उसकी बेटी नंदनी दिवाकर (13) नीचे दब गई। 
विज्ञापन


हादसे में विनोद कुमार, महावीर सिंह और सोनकली की मौत हो गई। जबकि नंदनी दिवाकर गंभीर रूप से घायल हैं। उसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में किया जा रहा है। 

शाम को अचानक बदला मौसम

आंधी में थमी रफ्तार - फोटो : अमर उजाला
आगरा के तांतपुर क्षेत्र के गांव घड़ी करीमपुर में दो मंजिला मकान की दीवार भी आंधी में गिर गई। परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। मथुरा में भी अंधड़ की वजह से पेड़ व बिजली के खंभे उखड़ गए। 

आंधी का असर मथुरा, आगरा और एटा में भी देखने को मिला। मथुरा जिले में आंधी से कई पेड़ गिर गए। बिजली के पोल टूट गए। हालांकि कई किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। 

मैनपुरी जिले में भी शनिवार शाम को आई तेज आंधी ने कहर बरपाया। इस दौरान बेवर में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, भोगांव में बोर्ड गिरने से बड़ा हादसा होने से बच गया। 

तेज आंधी के कारण बेवर के गांव जंगरवाला निवासी 60 वर्षीय किसान रामनाथ के ऊपर पेड़ की डाल टूटकर गिर पड़ी। किसान आंधी के दौरान अपने खेत से घर वापस जा रहा था। 
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल किसान को परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं भोगांव में गंभीर हादसा होने से बच गया। 

तेज आंधी में मैनपुरी चौराहे पर लगा नगर पंचायत का लोहे का बोर्ड टूटकर गिर गया। इस घटना के वक्त एक ट्रैक्टर उसके नीचे से गुजर रहा था। देखते ही देखते बोर्ड ट्रैक्टर के ऊपर गिर गया। इसमें चालक बाल-बाल बच गया। 

लोगों का कहना था कि बोर्ड के नीचे ट्रैक्टर पूरी तरह से दब गया। इसके बाद भी चालक बच गया। वहीं बोर्ड की चपेट में फल विक्रेता आ जाते तो गंभीर हादसा हो सकता था। वहीं नौरमई क्षेत्र में बारिश भी हुई। 
 
शनिवार को सुबह से ही गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे थे। जैसे-जैसे धूप बढ़ती गई लोगों की परेशानी भी बढ़ती चली गई। तेज धूप के कारण लोग दोपहर के वक्त घरों से बाहर कम निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें