फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य को ‘बीमार’ मिला एसएन मेडिकल कॉलेज, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

Sat, 19 May 2018 10:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते नवागत प्राचार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में नवागत प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा को एसएन मेडिकल कॉलेज बीमार मिला। दवाओं की कमी मिली, बायोमेडिकल वेस्ट बिखरा हुआ था, साफ-सफाई चौपट हाल में थी तो मरीजों के लिए स्ट्रेचर पर चादर तक नहीं थे। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत प्राचार्य ओपीडी का निरीक्षण करने पहुंचे। काउंटर के बाहर मरीजों की लाइन लगी थी, कुछ मरीज धूप में खड़े हुए थे। अंदर दवाएं बेतरतीब रखी हुई थीं। 

यहां लगभग 20 तरह की दवाएं ही उपलब्ध थी। ओपीडी में एक मरीज स्ट्रेचर पर लेटा था, चादर नहीं बिछी थी। नाराजगी जताते हुए स्ट्रेचर पर चादर बिछाने को कहा। बुजुर्ग मरीज बेंच पर लेटा मिला, बात करने पर पता चला कि हालत बिगड़ गई है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने डॉक्टर से ऐसे मरीजों को ओपीडी में जल्द देखने को कहा। शौचालय गंदे थे, पानी की भी व्यवस्था नहीं थी।  यहां से प्राचार्य इमरजेंसी पहुंचे, वहां ऑपरेशन थिएटर में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। 

माइनर ओटी में एसी नहीं चल रहा था। वार्ड में कार्डियेक मानीटर बंद पड़े हुए थे। इनको ठीक कराने को निर्देशित किया। ब्लड बैंक का निरीक्षण कर रक्त संबंधी जांच बढ़ाने की बात कही। 

प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने कहा कि निरीक्षण कर समस्याएं चिह्नित की गई हैं। इनको दुरुस्त कराने के लिए विभागाध्यक्ष और प्रभारियों को कहा गया है। सभी के सहयोग से एसएन कॉज में चिकित्सकीय सेवाओं को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें