फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: जिला अस्पताल में 12 घंटे में बुखार से पीड़ित तीन मरीजों की मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Tue, 26 May 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

मृतकों में एक 85 साल की बुजुर्ग महिला शामिल है। यह कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आई थी। इनका सैंपल जांच को भेजा गया है।  
विज्ञापन
एंबुलेंस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच मथुरा से बड़ी खबर आई है। यहां जिला अस्पताल में 12 घंटे में बुखार से पीड़ित तीन मरीजों की मौत हो गई। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है। इस पर कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन


मृतकों में एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला है। सौंख रोड राधिका बिहार क्षेत्र निवासी बुजुर्ग महिला एक कोरोना संक्रमित के संपर्क में आई थी। रविवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका सैंपल जांच को भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। 


भरतपुर गेट निवासी एक शख्स को तेज बुखार आने पर भर्ती कराया गया था। उसने रात को दम तोड़ दिया। तीसरा मृतक एंबुलेंस चालक है। उसे भी बुखार था। 12 घंटे में बुखार से पीड़ित तीन मरीजों की मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें