फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हत्याओं का पर्दाफाश, तीन हत्यारे किए गए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली पुलिस ने तीन हत्याओं का पर्दाफाश कर एक गैंग के तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कंबल व मृतकों के बैंक पासबुक, आधार कार्ड आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बीते साल 22 अक्टूबर की रात सदर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे एक शव पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त जिला एटा के गांव पटसुआ निवासी रमेश पुत्र प्यारे लाल के रूप में हुई। मृतक के भाई प्यारे लाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खुलासे की कोशिश की। इससे पहले वर्ष 2020 में 28 दिसंबर को कालीनदी किनारे अज्ञात शव मिला, जिसकी शिनाख्त गांव नगला वाले निवासी ई रिक्शा चालक लालमन के रूप में हुई। इसी साल 7 जनवरी को गांव भनुपुरा निवासी धारा सिंह ने कासगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उनके पिता सत्यप्रकाश जो दिल्ली से घर आ रहे थे। वे घर नहीं पहुंचे। 9 जनवरी को पुलिस ने उनका कंकाल बरामद किया। इन घटनाओं के खुुलासे की चुनौती को स्वीकारते हुए एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने पुलिस की टीम लगाई। कासगंज कोतवाली प्रभारी रमेश भारद्वाज के नेतृत्व में टीमें खुलासे में जुटीं। अब सफलता हासिल की है। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि सीओ सिटी दीप कुमार पंत के नेतृत्व में चार टीमें काम कर रहीं थी। शुक्रवार सुबह कासगंज कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में पाया कि मृतक सत्यप्रकाश के साथ एक संदिग्ध भी है। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम भूरे निवासी गांव नागर थाना सुन्नगढ़ी बताया। उसने पुलिस को बताया कि सत्यप्रकाश की हत्या उसने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर की थी। दो साथियों के नाम गांव नागर निवासी शमरुद्दीन एवं नदीम हैं। पुलिस ने उसके दोनों साथियों को चांड़ी रोड टेंपों स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। गहन पूछताछ में पाया गया की उपरोक्त तीनों घटनाएं इन्हीं ने की हैं। यह लोग सीरियल किलर गैंग चलाते हैं। भोलेभाले लोगों को तरह तरह के प्रलोभन देकर उन्हें एकंात में ले जाते हैं और हत्या कर देते हैं। हत्यारों की निशानदेही से मृतक जबर सिंह का कंबल, सत्यप्रकाश और लालमन की बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड व तमंचा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें