फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के मंत्री ने की यूपी में तीन और हाईकोर्ट बेंच की वकालत

Tue, 03 Oct 2017 08:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
डा. सत्यपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आबादी को देखते हुए उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की तीन और बेंच होनी चाहिए। यह कहना है केंद्रीय मानव संसाधन विकास एवं जल संसाधन-नदी विकास राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह का। उन्होंने आगरा ही नहीं, मेरठ और गोरखपुर में भी हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को आगरा के सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए जरूरी है कि दस लाख से ज्यादा आबादी वाले बड़े शहरों में पुलिस कमिश्नर व्यवस्था लागू की जाए। उन्होंने यह सुझाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी दिया है। 

उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा के स्तर में और सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने न तो कौशल विकास की योजनाएं चलाईं और न ही रोजगारपरक शिक्षा पर जोर दिया। मोदी सरकार में इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यमुना की बदहाली से जुड़े सवाल पर कहा कि जल्द ही इसके दिन सुधरेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई अड्डे के लिए सरकार गंभीर

कहा कि आगरा एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर है। यहां हवाई अड्डे के लिए केंद्र सरकार काफी गंभीर है। उन्होंने नदी और तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने का दावा किया है। रोहिंग्या से जुड़े सवाल पर कहा कि भारत सरकार बाहरी घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार इस पर अपना रुख पहले ही साफ कर चुकी है। प्रेसवार्ता से पहले अधिवक्ता कुं. शैलराज सिंह ने नहरों की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों के संबंध में राज्यमंत्री को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें