फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में यमुना में डूबे दो युवक, एक हुआ लापता

Mon, 02 Oct 2017 06:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मांट (मथुरा)
विज्ञापन
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में गांव जहांगीरपुर के समीप सोमवार दोपहर यमुना में नहाते समय दो युवक गहरे पानी में डूब गए। इनमें से एक युवक को तो ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाल लिया लेकिन दूसरे युवक का अभी कोई पता नहीं चला है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि गांव जहांगीरपुर निवासी श्यामसिंह का बेटा नीरज (22) अपने साथी रासबिहारी के साथ सोमवार दोपहर बेलवन मंदिर के समीप यमुना में नहा रहे थे। जहां नहाते समय दोनों गहरे पानी मे चले गए। जहां दोनों पानी में डूबने लगे। 

जिसे देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसान और पशु चरा रहे चरवाहे उन्हें बचाने को दौड़ पड़े लेकिन तब तक नीरज तेज बहाव के चलते गहरे पानी में समा गया जबकि रासबिहारी को चरवाहों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लगाया पूरा जोर

मह‌िलाएं ‌व‌िलाप करती हुईं - फोटो : अमर उजाला
युवक के डूबने की सूचना पर परिजन समेत सैकड़ो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जहां तैराक ग्रामीणों ने डूबे युवक की तलाश को यमुना में छलांग लगा दी वहीं कुछ ग्रामीण ट्यूब लेकर यमुना के पानी में उतर गए। 

पानी का बहाव तेज होने से डूबे युवक की तलाश में मशक्कत करनी पड़ रही थी। तेज बहाव को देखते हुए ग्रामीणों ने आगे यमुना में जाल भी बिछा दिया है। लेकिन शाम तक डूबे युवक का शव नहीं मिल सका था। जिसकी तलाश में ग्रामीण जुटे हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें