फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj Firing: इंस्पेक्टर को गोली मारने के आरोप में तीन और गिरफ्तारी, बरामद हुए हथियार

Sun, 07 Jan 2024 04:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

पुलिस पर हमला और इंस्पेक्टर को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पुलिस ने दो तमंचे, कुल्हाड़ी और कारतूस बरामद किए हैं। 

 
विज्ञापन
घटना स्थल पर पुलिस मौजूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के तत्कालीन इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर को चार दिन पूर्व आरोपियों ने गोली मार दी थी। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो तमंचे, कारतूस व एक कुल्हाड़ी बरामद हुए। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। अब तक इस मामले में कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन


तीन जनवरी की देर सायं नगला नरपत में दो पक्षों के बीच संघर्ष और फायरिंग की सूचना पर इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर पुलिसबल के साथ गांव में पहुंचे थे। पुलिस को देखकर फायरिंग करने वाले आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान गोली लगने से इंस्पेक्टर हरिभान सिंह घायल हो गए थे।

पुलिस ने इस मामले में 14 नामजद सहित कुल 19 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करक शनिवार को जेल भेजने की कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में शिवपाल और उमेश निवासी नगला नरपत, सुनील निवासी मूंझखेड़ा को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो तमंचे, कारतूस और कुल्हाड़ी बरामद की।
विज्ञापन


एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने नगला नरपत के बलवा व पुलिस टीम पर हमले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तमंचे, कुल्हाड़ी व कारतूस आदि बरामद हुए हैं। अन्य फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। शीघ्र ही अन्य आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें