फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का हाल: टीसी के लिए मांगी जा रही तीन माह की फीस, जिलाधिकारी से हुई शिकायत

Sat, 21 Jun 2025 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

टीसी के लिए भी बच्चों से तीन महीने की फीस मांगी जा रही है। इस मामले में जिलाधिकारी से शिकायत की गई है। 
 
विज्ञापन
आगरा जिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पैरेंट्स अवेयरनेंस (पापा) ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर जिलाधिकारी से शिकायत की है। आरोप लगाया है कि टीसी देने की एवज में क्वार्टर (तीन माह) फीस मांगी जा रही है। राष्ट्रीय संयोजक दीपक सिंह सरीन ने बताया कि दयालबाग स्थित एक विद्यालय के बारे में दो अभिभावकों ने लिखित में शिकायत की है। 
विज्ञापन


आ गई हाईस्कूल और इंटर की मार्कशीट, वितरण 23 से
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को आ गई। विद्यालयों को 23 जून से मार्कशीट का वितरण राजकीय इंटर कॉलेज पंचकुइयां से किया जाएगा।

अप्रैल माह में परीक्षाफल घोषित होने के बाद से छात्र-छात्राएं मार्कशीट का इंतजार कर रहे थे। विद्यालयों से उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा था। अब मार्कशीट जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आ चुकी है।
विज्ञापन

हाईस्कूल में 64,709 और इंटर में 59,397 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय मेरठ से मार्कशीट आ चुकी है। हाईस्कूल और इंटर की मार्कशीट के बंडलों को अलग-अलग किया जा रहा है। राजकीय इंटर कॉलेज से सभी विद्यालयों को सोमवार से मार्कशीट प्रदान की जाएगी। इसके बाद विद्यार्थी मार्कशीट विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें