फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में तीन माह के शिशु की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 14 Jul 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मृत बच्चे नक़्श का फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
शमसाबाद। ग्राम नगला पोहप सिंह का पुरा में सोमवार सुबह तीन माह के शिशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। विवाहिता के ससुराल वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि बच्चे की मां अंजली का कहना है कि बेटे की लगभग 15 दिन से तबीयत खराब थी। निजी अस्पताल इलाज कराया था।
विज्ञापन

मृत बच्चे की मां के मुताबिक रोजाना भोर में करीब 4 बजे वह बच्चे को दूध पिलाती थी। उसके बाद बच्चा सुबह 6:00 बजे जाग जाता था। सोमवार की सुबह भी 4 बजे दूध पिलाकर सुला दिया था। जब सुबह 6 बजे बच्चा नहीं जागा तो बेटे के पास जाकर जगाया लेकिन उसमें कोई हरकत नहीं थी। तब उसे लेकर आगरा के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद बच्चे को थाने ले गए। पुलिस उसे सीएचसी शमसाबाद लेकर गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।
पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि ग्राम नगला पोहप सिंह का पुरा निवासी राकेश ने 4 साल पूर्व गांव की ही अंजली से प्रेम विवाह किया था। दोनों पति-पत्नी लखनऊ के गोमती नगर में रहते हैं। राकेश लखनऊ के एक मॉल में टैटू और मेहंदी की दुकान लगाता है। वह 6 जुलाई को अपनी बहन की शादी में गांव आए थे। पत्नी अपने मां-बाप के पास रह गई थी। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र राव ने बताया है कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें