फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक की टक्कर से प्रधानाध्यापिका घायल

Tue, 14 Jul 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अज्ञात बाइक की टक्कर से शिक्षिका गंभीर घायल, आगरा रेफर
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बे के नदगवा तिराहे पर सोमवार की सुबह सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय पिनाहट-2 की प्रधानाध्यापिका रीतू शर्मा घायल हो गईं। वह स्कूटर से फल खरीदने जा रही थीं। इसी दौरान सामने से तेज गति से आए एक बाइक सवार ने उनके स्कूटर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ीं और घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। हादसे के बाद बाइक लेकर चालक भाग निकला। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें