प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि वाहन चोर राजस्थान, यूपी और दिल्ली से बाइक चुराकर करीब 5 से 7 हजार रुपये में बेच दिया करते थे। सुदर्शन इस गैंग का सरगना है।
मथुरा के थाना बरसाना की पुलिस ने कमई गांव के पास से तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर पकड़े हैं। इनके कब्जे से चोरी की पांच बाइक और हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
मुखबिर से मिली थी सूचना
बरसाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव कमई के पास वाहन चोर वारदात की फिराक में हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने एसआई अरविंद पूनिया और एसआई रोहित सिंह को पुलिस टीम के साथ लेकर कमई के पास चेकिंग शुरू की। पुलिस को देखकर वाहन चोर भागने लगे। पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सुदर्शन निवासी ग्राम ढभाला, बरसाना, अजय निवासी ग्राम रांकौली, बरसाना और चंद्रभान निवासी ग्राम हाथिया, बरसाना को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि वाहन चोर राजस्थान, यूपी और दिल्ली से बाइक चुराकर करीब 5 से 7 हजार रुपये में बेच दिया करते थे। सुदर्शन इस गैंग का सरगना है। इसके खिलाफ छह से अधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। इसके अलावा मुकदमों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।