फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: एटीएम तोड़ने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, दिन में बेचते थे मादक पदार्थ, रात में करते थे वारदात

Tue, 08 Mar 2022 02:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में पुलिस ने एटीएम तोड़ने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने शहर के तीन एटीएम तोड़कर रकम चुराने का प्रयास किया था, लेकिन अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके।  
विज्ञापन
एटीएम तोड़ने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले गैंग को थाना हरीपर्वत पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गैंग दिन में नशे के पदार्थ की बिक्री करता था, रात में एटीएम को निशाना बनाता था। मगर, पुलिस की सक्रियता के चलते सफल नहीं हो सके।

विज्ञापन


थाना हरी पर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि सोमवार रात को पुलिस गश्त पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि नशे का पदार्थ बेचने वाले और एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाले गैंग के तीन सदस्य आईएसबीटी पुल के नीचे बैठे हुए हैं। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर ली गई। तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया। इनमें बोदला निवासी कल्लू, राहुल नगर निवासी  राकिब और रेहान हैं। 

तीन बार एटीएम से रुपये चोरी करने का किया प्रयास 

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि उन्होंने पिछले साल सिकंदरा स्थित शास्त्रीपुरम गोल चक्कर चौराहे पर एटीएम में चोरी का प्रयास किया था। एक महीने पहले शाहगंज में केनरा बैंक में चोरी का प्रयास किया था। इसके बाद करकुंज स्थित केनरा बैंक के एटीएम में चोरी का प्रयास किया था। 

हर बार तोड़फोड़ करके भाग गए थे। उस समय पुलिस गश्त पर थी। इस कारण अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। वह नशे के पदार्थ की भी बिक्री करते हैं। अब वह नशे का पदार्थ बेचने की प्लानिंग करने के लिए यहां इकट्ठा हुए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें