मैनपुरी। मंगलवार को जिले में उत्तर प्रदेश सरकार के तीन मंत्री एक साथ भ्रमण पर आ रहे हैं। इसमें पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी आयुष व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन दयाशंकर मिश्र दयालु और राज्यमंत्री कारागार सुरेश शाही शामिल हैं।
मंत्रीगण सुबह 11.30 बजे भाजपा कार्यालय भोगांव रोड पहुंचेंगे। यहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद दोपहर 12.45 बजे भोगांव में सीएचसी और दोपहर 01.15 बजे निर्माणाधीन आईटीआई का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 01.45 बजे विकास खंड बेवर के ग्राम करपिया में चौपाल लगाएंगे। तीन बजे मलिन बस्ती भोगांव, साढ़े चार बजे गो आश्रय स्थल कुआंखेड़ा का निरीक्षण करेंगे। शाम पांच बजे कलक्ट्रेट सभागार में योजनाओं की समीक्षा करेंगे। शाम साढ़े छह बजे बजे सावित्री धर्मशाला (बस स्टैंड के समीप) पर बैठक करेंगे। शाम 07.10 बजे जिला महामंत्री विशाल बाल्मीकि के आवास पर पहुंचेंगे।