फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझने में हो गई भूल: प्राथमिक विद्यालय की रसोइया के शातिरों ने इस तरह उड़ाए सोने के कुंडल, महिलाएं रहें सावधान

Thu, 27 Aug 2026 10:03 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

खंदौली में तीन युवकों ने प्राथमिक विद्यालय की वृद्ध रसोइया को बातों में उलझाकर उनके कानों से सोने के कुंडल उतरवा लिए और फरार हो गए। महिला के शोर मचाकर पीछा करने के बावजूद आरोपी भाग निकले, अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उनकी पहचान में जुटी है।
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली की प्राथमिक विद्यालय नगला मटटू में रसोइया के पद पर कार्यरत वृद्ध महिला को बातों में उलझाकर तीन युवक कानों से सोने के कुंडल उतरवाकर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाते हुए आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। घटना के बाद महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


उपदेश देवी प्राथमिक विद्यालय नगला मटटू में रसोइया के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे वह घर से बाजार काम से जा रही थी। तभी बस स्टैंड के पास प्यारे लाल की धर्मशाला पर पहुंचीं ही थी कि तीन युवकों ने उन्हें बातचीत में उलझा लिया। आरोप है कि बातों में उलझाने के दौरान युवकों ने उनके कानों से सोने के कुंडल उतरवा लिए।

कुंडल लेकर युवक वहां से जाने लगे तो महिला को घटना का पता चला। उन्होंने शोर मचाते हुए युवकों का पीछा किया, लेकिन आरोपी भाग निकले। घटना के बाद महिला ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और सोने के कुंडल बरामद कराने की मांग की है। पुलिस महिला की तहरीर पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस टप्पेबाजी की घटना से आसपास के लोगों में भी चर्चा बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें