फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही पड़ी भारी, CDO ने उठाया सख्त कदम; तीन चिकित्सा अधिकारियों का रोका वेतन

Wed, 13 May 2026 12:28 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में आयुष्मान कार्ड अभियान की धीमी प्रगति पर सीडीओ प्रतिभा सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन चिकित्सा अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही फिसड्डी स्वास्थ्य केंद्रों से कारण सहित रिपोर्ट तलब कर अभियान में तेजी लाने को कहा गया।
 
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को विकास में आयुष्मान कार्ड अभियान की समीक्षा की। कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन चिकित्सा अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्ड बनाने में फिसड्डी स्वास्थ्य केंद्रों की कारण सहित सूची तलब की।
विज्ञापन

सीडीओ प्रतिभा सिंह ने कहा कि सर्वे के दौरान जिन लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बने हैं, उनकी सूची को सीएचसी और पीएचसी के अनुसार विभाजित किया जाए। सीएमओ से कार्ड न बन पाने का कारण स्पष्ट रूप से अंकित करते हुए रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा। साथ ही सभी चिकित्साधिकारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि वे इस योजना को एक अभियान के रूप में लें और कार्यों में तेजी लाएं।

 
विज्ञापन

आगे प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, तो अन्य संबंधित अधिकारी का वेतन रोक दिया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी करने और कार्डों का ब्योरा तलब करने के निर्देश भी दिए हैं। बैठक में सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि गोपाल आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें