रहल। गांव नानमई में शुक्रवार की रात चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ कर करीब तीन लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से जानकारी जुटाई। तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव नानमई निवासी आनंद कुमार शुक्रवार की रात परिजन के साथ घर के बाहर सो रहे थे। रात में चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए, कमरों में लगे ताले तोड़ कर अलमारी और बक्सों को तोड़ कर छह सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन, मंगलसूत्र, करधनी, बिछुआ, पायल व 70 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह जागने के बाद जब कमरे में आकर देखा तो सामान बिखरा था। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।