फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंटर गिरने से मलबे में दबकर तीन मजदूर घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। क्षेत्र के ग्राम धनाकर में मकान का लिंटर गिरने से मलबे में दबकर तीन मजदूर घायल हो गए। मजदूर एक पुराने मकान को गिराने का काम कर रहे थे। ग्राम धनाकर निवासी देवेंद्र सिंह का पुराना मकान है। उस मकान को गिराने के लिए उन्होंने रामजीलाल, विश्वास निवासी सिढ़पुरा एवं अति निवासी धनाकर को ठेेका दिया। बुधवार की दोपहर तीनों ने काम शुरू किया। अचानक मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। उसके मलबे में तीनों मजदूर दब गए।
विज्ञापन

आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आनन फानन में मजदूरों को बाहर निकाला। तीनों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर मजदूरों का प्राथमिक उपचार कर उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर घायल मजदूरों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर तहसीलदार राजीव निगम और लेखपाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें