फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन परिवारों की खुशियों की कब्रगाह: सीवर में तड़पती रहीं जिंदगी, तीन की मौत...पंकज के इनकार ने बचा ली जान

Sun, 09 Jun 2024 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह राहुल दक्ष, मथुरा

सार

वृंदावन में सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस से तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें चाचा-भतीजा भी शामिल है। वहीं एक अन्य मजदूर पंकज ने टैंक में उतरने से मना कर दिया था, जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। 
 
विज्ञापन
वृंदावन में सीवर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में सीवर हादसे ने तीन परिवारों को उजाड़ दिया। उनको जीवन भर के आंसू दे गया। इस हादसे से पहले एक व्यक्ति ने सबसे पहले टैंक में उतरने से इनकार कर दिया था, वह ऐसा नहीं करता तो शायद उसकी भी जान चली जाती। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे अमित गुप्ता के चचेरे भाई पंकज ने रोते हुए बोला कि मौत तो उसकी आई थी। मगर, भाई को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


पंकज ने बताया कि अमित उनके ताऊ का बेटा था। उन्होंने सीवर टैंक में उतरने के लिए पहले उसे ही कहा था। उन्होंने कहा था कि बाहर से मजदूर लाकर क्या करना, जो मजदूरी होगी, वह उसे दे देगा। मगर, सीवर टैंक में उतरकर पंप बाहर निकालने से उसने मना कर दिया। इस पर वह श्याम को दिहाड़ी पर लाए। उसके साथ खुद सीवर टैंक में उतरे।

 
Trending Videos

हाथ छुड़ाकर चाचा को बचाने सीवर टैंक में कूदा था प्रिंस
प्रिंस की मौत को लेकर पंकज और अमरनाथ ने बताया कि वह पास ही पेंटर का काम कर रहा था। जैसे ही उसे सीवर टैंक में अपने चाचा अमित गुप्ता और मजदूर श्याम के अचेत होने की जानकारी मिली तो वह तत्काल दौड़ पड़ा। लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर टैंक में कूद गया। अमरनाथ और पंकज ने बताया कि प्रिंस और अमित के बीच चाचा-भतीजे के रिश्ते से ज्यादा दोस्ती का रिश्ता था। दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे। एक साथ ही दोनों ने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी।

 
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने जताया शोक
बलिया के दो और मथुरा के एक युवक की मौत पर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मथुरा के एसएसपी और डीएम से वार्ता की। साथ ही स्थानीय भाजपा नेताओं से भी वार्ता की। दरअसल, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बलिया के निवासी हैं। उनको जैसे ही सोशल मीडिया के जरिये हादसे में बलिया के दो लोगों को मौत की सूचना मिली, उन्होंने दुख जाहिर किया। परिवहन मंत्री ने स्थानीय अधिकारियों से हादसे की रिपोर्ट शासन को भेजने और उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की संस्तुति करने का निर्देश दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें