फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान से चोरी, फिर किया ऐसा काम; पुलिस भी नहीं लगा सके सुराग

Fri, 24 Mar 2023 12:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

चोरों ने दुकान की छत काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए और फिर दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी चोरी कर ले गए, जिससे पुलिस उन तक न पहुंच सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्टेशन रोड स्थित एक सोने-चांदी के आभूषण  की दुकान का छत काटकर चोरों ने तीन किलो चांदी व तीन तोला सोने के आभूषण चोरी कर लिए। व्यापारी सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो शटर खोलते ही उसके होश उड़ गए। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।

सुबह हो सकी जानकारी 

धर्मपाल निवासी धौराऊ हिम्मतपुर की स्टेशन रोड पर राधे गोविंद नाम से सोने-चांदी के आभूषण की दुकान है। बुधवार रात चोर दुकान की छत काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण और चांदी चोरी कर फरार हो गये। सुबह जब धर्मपाल दुकान खोलने पहुंचे। दुकान का ताला खोल कर जैसे ही शटर उठाया, उनके होश उड़ गये। दुकान में रखा सामान गायब था और पूरी दुकान अस्त व्यस्त थी। जब उन्होंने छत की ओर देखा तो दुकान की एक पटिया गायब थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Firozabad: बहन के घर घूमने आया था भाई, सुबह कमरे में इस हाल में मिला लाश

डीवीआर भी ले गए चोर 

चोरी की जानकारी होते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। धर्मपाल ने बताया कि चोर उसकी दुकान से तीन किलो चांदी और तीन तोला सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। उसने बताया कि चोर दुकान में लगे सीसीटीवी डीवीआर भी ले गए। इस संबंध में थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्र का कहना है कि सर्राफ की दुकान में चोरी की सूचना मिली है। मामले की जानकारी की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें