फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा के तीन कराटेबाज अब थिम्पू में दिखाएंगे दम

Fri, 09 Oct 2026 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर आगरा के तीन युवा खिलाड़ियों ने अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर दस्तक दी है। हर्ष कल्याण, महक और संध्या गुनकर 10 और 11 अक्तूबर को भूटान की राजधानी थिम्पू में होने वाली ओपन एशियन कराटे चैंपियनशिप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

इनके चयन से आगरा के खेल जगत में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में जापान, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत समेत एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। नियमों के अनुसार एक वजन वर्ग में एक देश से अधिकतम दो खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते हैं। हर्ष, महक और संध्या सम्राट अशोक हेल्पिंग फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर में निशुल्क प्रशिक्षण लेते हैं। मास्टर जितेंद्र कल्याण ने उन्हें बारीकियां सिखाई है। तीनों खिलाड़ियों को केंद्र के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने आगरा फोर्ट स्टेशन पहुंचकर विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें