मलपुरा। आगरा जगनेर रोड स्थित गामरी मलपुरा के एसएस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक रजत यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, मथुरा और आगरा की टीमें शामिल होंगी। प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता राहुल चौधरी और विशिष्ट अतिथि डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना मौजूद रहेंगे।