फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ईंटों का लिंटर गिरने से तीन घायल

Mon, 13 Jan 2025 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना कोतवाली क्षेत्र के गांव हरसेना में महिपाल की छत का लिंटर रविवार की सुबह लगभग 9 बजे अचानक भरभराकर गिर गया। छत के छज्जे के नीचे महिपाल की 50 वर्षीय पत्नी सुमित्रा, 25 वर्षीय उसका पुत्र विनोद और गांव की 30 वर्षीय सत्यवती पत्नी मुकेश मौजूद थीं। लेंटर के मलबे की चपेट में आने से तीनों ही गंभीर घायल हो गईं। चीखपुकार पर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े।
विज्ञापन

मलबे को हटाकर तीनों को बाहर निकाला गया। घायल अवस्था में तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां तीनों घायलों का डॉक्टरों ने उपचार किया। इनमें सत्यवती की स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। परिजन ने तीनों घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें