फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मैनपुरी में जहर बनी चाय, भाई दूज पर तिलक से पहले एक-एक कर चार की मौत, एक की हालत गंभीर

Thu, 27 Oct 2022 10:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला कन्हई में चाय पीने से दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पहुंचे परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार सुबह चाय पीने से दो बच्चों सहित चार की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। एक-एक कर जब सभी बेहोश हुए तो परिवार के लोगों  के होश उड़ गए। तत्परता से सभी को अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। बताया गया है कि महिला ने भूल से चाय में पत्ती के साथ ही धान की फसल में डालने वाली कीटनाशक दवा डाल दी, जिससे चाय जहर बन गई।   
विज्ञापन





गांव नगला कन्हई निवासी शिवनंदन के घर बृहस्पतिवार सुबह भाई दूज की तैयारी चल रही थी। 55 वर्षीय ससुर रविंद्र सिंह निवासी तिलकपुर जनपद फिरोजाबाद घर आए हुए थे। सभी लोग चाय पीने के लिए बैठे थे, तभी पड़ोस में रहने वाले सोबरन सिंह भी वहां आ गए। सभी लोग चाय पीने लगे, अचानक रविंद्र सिंह, सोबरन की अचानक तबीयत खराब हो गई। वह बेसुध होकर गिर पड़े। परिजन जब तक उन्हें संभालते, तब तक 35 वर्षीय शिवनंदन और छह वर्षीय पुत्र शिवांग और पांच वर्षीय दिव्यांश की हालत भी बिगड़ गई।

आनन-फानन परिजन सभी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने रविंद्र सिंह, शिवांग और दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोबरन सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शिवनंदन की हालत गंभीर बनी हुई है। चार मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद सीएमओ डॉक्टर पीपी सिंह ने जिला अस्पताल पहुंच कर जानकारी ली। एएसपी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। एएसपी ने घटना के संबंध में परिवार के सदस्यों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि घर की एक महिला चाय बना  रही थी, जिसने चाय पत्ती के साथ ही धान में डालने वाली कीटनाशक दवा डाल दी, जिससे चाय जहर बन गई। इस चाय को दो बच्चों सहित पांच लोगों ने पिया, जिससे चार मौतें हो गईं, जबिक एक व्यक्ति की हालत गंभीर हैं। उसे उपचार के लिए सैफई रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें