फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन झोपड़ियों लगी आग, नकदी व गृहस्थी का सामान जला

Sat, 08 Apr 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। क्षेत्र के दरका नगला गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात कारणों से तीन झोपड़ियों में आग लग गई हादसे में नगदी सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार की देर शाम दरका नगला गांव निवासी हीरालाल की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही परिजन चीख पुकार करते हुए झोपड़ी से निकल आए। उनकी आवाज को सुनकर अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। आग की लपटों ने पड़ोस के होशियार सिंह की दो झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीण बाल्टियों आदि से पानी डालकर आग को बुझाने में जुट गए। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। आग बुझने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

होशियार सिंह ने बताया कि आग से उसकी झोपड़ी में रखा गल्ला, कपड़े, बिस्तर, चारपाई, वर्तन, कृषि यंत्र जल गए। वहीं 16 हजार रुपये जल गए। वहीं हीरालाल की झोपड़ी में रखा भूसा आदि जल गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तहसीलदार की दी। तहसीलदार निधि पांडेय ने क्षेत्रीय लेखपाल सुनील कुमार को मौके पर भेजकर क्षति का आकलन कराया। उन्होंने कहा कि अग्नि पीड़ितों को हर संभव मदद दिए जाने की आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें