24एमएनपी-44-नगर के एक अस्पताल का निरीक्षण करते डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी सिंह
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में अधूरे मानक के साथ संचालित अस्पतालों पर सीएमओ ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अनियमितता मिलने के बाद नोटिस का जवाब न देने वाले तीन प्राइवेट अस्पतालों का सोमवार को पंजीकरण निरस्त कर दिया गया। निरीक्षण सप्ताह भर पहले किया गया था।
जिलाधिकारी की सख्ती के बाद सीएमओ के निर्देश पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने जिले के दिव्या हॉस्पीटल कचहरी रोड, जनसेवा हॉस्पिटल राधारमन रोड, शुभि हॉस्पिटल आश्रम रोड का एक सप्ताह पूर्व निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान इन अस्पतालों चिकित्सक नहीं मिले, जिनके नाम से अस्पताल का पंजीकरण कराया गया था। तीनों ही अस्पतालों में बायो मेडिकल वेस्ट का पंजीकरण नहीं मिला। इस पर जांच अधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा था।
निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी प्राइवेट अस्पताल संचालकों ने जवाब नहीं दिया। इसके चलते सोमवार को सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने जांच अधिकारी की रिपोर्ट के बाद तीनों अस्पतालों का पंजीकरण निरस्त कर दिया।
दो अस्पतालों में देखी व्यवस्थाएं
सीएमओ के निर्देश पर सोमवार को उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने शहर के डॉ. उत्तम नर्सिंग होम और डॉ. रागिनी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां बायो मेडिकल वेस्ट की जांच की गई, जो सही पाई गई। निरीक्षण के दौरान पटल सहायक विकास गुप्ता भी मौजूद रहे।
जिन अस्पतालों के मानक पूरे नहीं हैं, वह मानक पूरे कर लें। सोमवार को तीन प्राइवेट अस्पतालों का पंजीकरण निरस्त किया गया है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
-डॉ. एके पांडेय,