फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न बीमारियों से पीड़ित आठ मरीजों की जिला अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमण के बीच अन्य बीमारियों से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित आठ मरीजों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य को गंभीर हालत में मेडिकल कॉॅलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

औंछा थाना क्षेत्र के गांव कुशलपुर निवासी 65 वर्षीय मायादेवी, कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला गहियर निवासी 61 वर्षीय सूरजमुखी, किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला बलू निवासी 72 वर्षीय संगम सिंह को सांस लेने में परेशानी होने पर परिजनों ने रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
भोगांव के अकबेलपुर निवासी 50 वर्षीय संतोष कुमार, किशनी के गांवट कटरा निवासी विनय गुप्ता की 35 वर्षीय पत्नी दीप्ती गुप्ता, शहर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी 40 वर्षीय जितेंद्र पुत्र बालकदास, बिछवां के गांव नगला जैनखां निवासी 70 वर्षीय रनवीर सिंह और कुरावली के नगला बाग निवासी 60 वर्षीय रामप्रकाश को फेंफड़ों में संक्रमण के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें