सिकंदरा क्षेत्र की महिला ने पुलिस को बताया कि पति शराबी है। कुछ वर्ष पहले छोड़कर चला गया। वह बच्चों और परिवार का खर्च चलाने के लिए एक फैक्टरी में काम करने लगी। वहां सहकर्मी अलबतिया निवासी डोनी उर्फ दिनेश ने घनिष्ठता बढ़ा ली। दिनेश एक दिन उन्हें अपने मित्र जफरूद्दीन के घर ले गया। वहां उसका एक और साथी पंकज मौजूद था। तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आपत्तिजनक फोटो खींच ली।
इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करके शारीरिक शोषण कर रहे थे। गर्भवती होने पर आरोपी उसे धमकी देकर मध्य प्रदेश ले गए। वहां बच्चेदानी निकलवा दी। विरोध करने पर आरोपियों ने बेटी के साथ भी यही करने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा गया। अन्य की तलाश हो रही है।