फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की अजीब जिद: बोली- शादी के बाद से पति करता ज्यादती, बेटी होने पर न रुका ये सब...घर लौटने की रखी ये शर्त

Sun, 27 Aug 2023 08:44 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

महिला के मुताबिक, उसकी शादी चार साल पहले ताजगंज में हुई थी। पति प्राइवेट नौकरी करता है। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति शक के चलते ज्यादती करने लगा।
विज्ञापन
crime ad - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फोन पर बात न करने देने और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक महिला ने परिवार परामर्श केंद्र में मदद की गुहार लगाई। कहा कि पति ने मारपीट करते हुए मोबाइल का ईयर फोन तोड़ दिया। शनिवार को दोनों पक्षों को काउसंलर ने बुलाया। समझौते में महिला ने पति से कहा कि नया ईयर फोन दिलाओ तब ही ससुराल चलूंगी।

विज्ञापन

महिला जगदीशपुरा क्षेत्र की है। शादी चार साल पहले ताजगंज में हुई थी। पति प्राइवेट नौकरी करता है। पत्नी का कहना है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पति शक के चलते उत्पीड़न करने लगा। बेटी का जन्म होने के बाद भी पति का शक करना बंद नहीं हुआ। तीन महीने पहले जब वह फोन पर बात कर रही थी तो पति ने मोबाइल छीन लिया। मारपीट कर ईयर फोन तोड़ दिया। तब से वह मायके में है।
विज्ञापन

उधर, पति ने काउंसलर से बताया कि पत्नी सबसे झगड़ा करती है। जब देखो तब फोन पर ही ईयर फोन लगाकर बात करती रहती है। कोई काम नहीं सुनती। काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि लंबी कवायद के बाद दोनों में समझौता हो सका। पति ने पत्नी की शर्त मान ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें