फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नहाने गए दोस्तों संग हादसा, गहरे पानी में डूबने से दो युवकों की मौत

Wed, 24 Jul 2019 05:40 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
यमुना नदी
विज्ञापन
आगरा के बोदला से नहाने आए दो युवकों की कैलाश पुल के पास यमुना में डूबने से मौत हो गई। पैर फिसलने से दोनों युवक गहरे पानी में चले गए। दो दोस्तों के शोर मचाने पर आए गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगा दी। बलदेव पुलिस भी पहुंच गई। दो घंटे बाद दोनों युवकों के शव बरामद हो सके।
विज्ञापन


आगरा के बोदला निवासी भूरा उर्फ आसिफ (21) पुत्र असगर और सौरभ (19) पुत्र राजू निवासीगण बोदला, आगरा दो दोस्तों के साथ मंगलवार की शाम कैलाश पुल पर नहाने के लिए आए थे। नहाते हुए भूरा और सौरभ का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। 

डूबते हुए दोस्तों को बचाने के लिए युवकों ने शोर मचाया। आसपास की भीड़ एकत्रित हो गई। बलदेव पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाकर डूबे दोनों युवकों की तलाश को यमुना में उतारा। यमुना में उतरे गोताखोर दो घंटे बाद ही दोनों युवकों के शव को निकालने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी भीम सिंह जावला ने बताया कि मृतक युवकों के परिजन भी कैलाश पुल पर आ गए थे। पंचनामा भरकर दोनों के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जहां यह युवक पैर फिसलने से चले गए थे वहां गहरा पानी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें