कर रहे थे सेना में भर्ती होने की तैयारी
घरवालों के मुताबिक जीडीएम इंटर कॉलेज में 12वीं की पढ़ाई कर रहे चारों दोस्त सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे थे। हादसे के बाद सौरभ, कुलदीप, गोलू के शव देख परिजन अपने आंसू नहीं रोक पा रहे। कुलदीप की मां श्रीमती, सौरभ की मां मीना समेत अन्य परिजन शव देखकर बेसुध हो गए।
तिरछा अंधा मोड़ बना हादसे की वजह, हेलमेट भी नहीं पहने थे
एक तो अंधा तिरछा मोड़, दूसरे एक ही बाइक पर छार सवार, तीसरे अनियंत्रित मैक्स दर्दनाक हादसे की वजह बनी। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त बाइक सवार चारों दोस्त हेलमेट भी नहीं पहने थे। लोगों ने बताया कि तिरछे अंधे मोड़ से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। कई बार तिरछे कट को ठीक कराने की मांग भी हो चुकी है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।