आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस स्थित 100 महिला छात्रावास में छात्राओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। किसी बात को लेकर दो लाइफ साइंस की छात्राओं और एक बीटेक छात्रा के बीच विवाद हुआ था। मामला बढ़ने पर तीनों छात्राओं के बीच मारपीट हो गई। घटना के बाद हॉस्टल प्रशासन ने तीनों छात्राओं को छात्रावास से बाहर कर दिया।
छात्राओं को हॉस्टल से बाहर किए जाने के बाद उनके परिजन कुलपति प्रोफेसर आशु रानी से मिलने पहुंचे। परिजन ने मामले में कार्रवाई और छात्राओं को हॉस्टल से बाहर किए जाने को लेकर अपनी बात रखी। इसके बाद विश्वविद्यालय स्तर से मामले को सुलझाने की पहल की गई।
जांच के लिए कमेटी गठित
तीनों छात्राओं के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी पूरे प्रकरण की जांच करेगी और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद अपनी रिपोर्ट देगी।
डॉ. रत्ना पांडेए हॉस्टल वार्डन