फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉकों पर भेजे डीडीओ कार्यालय के तीन कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला विकास अधिकारी कार्यालय में कार्यरत तीन कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। जिला विकास अधिकारी द्वारा इनका स्थानांतरण नियमित प्रक्रिया के तहत किया गया है। हालांकि पूर्व जिला विकास अधिकारी के निलंबन के बाद कार्यालय में चल रही गड़बड़ियों के चलते इसे कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

मैनपुरी में जिला विकास अधिकारी के पद पर तैनात प्रवीण कुमार राय के निलंबन के बाद तीन कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार ये स्थानांतरण नियमित प्रक्रिया के तहत किया गया है। हालांकि लोग इसे कार्यालय में चल रही गड़बड़ियों को सुधारने के लिए की गई कार्रवाई से जोड़ रहे हैं। वर्तमान में जिला विकास अधिकारी कार्यालय में 18 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से तीन कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश जिला विकास अधिकारी केके सिंह ने जारी किया है। इसमें वरिष्ठ सहायक मयंक तिवारी का स्थानांतरण ब्लॉक मुख्यालय बरनाहल, वरिष्ठ सहायक सुषमा पांडेय को कुरावली ब्लॉक मुख्यालय और कनिष्ठ सहायक शिवांगी मिश्रा को जागीर ब्लॉक मुख्यालय पर भेजा गया है। जिला विकास अधिकारी ने सभी को आदेश के अनुसार आवंटित कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं।
वर्जन
नियमित प्रक्रिया के तहत तीन कर्मचारियों का स्थानांतरण ब्लॉक मुख्यालय पर किया गया है। इसका किसी भी कार्रवाई से कोई लेना देना नहीं है। स्थानांतरित कर्मचारी अब ब्लॉक मुख्यालयों पर ही कार्य करेंगे। -केके सिंह, जिला विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें