फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, तीन युवक नहर में डूबे, एक लापता

Wed, 09 Oct 2019 12:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की सिंहपुर नहर में मंगलवार को मूर्ति विसर्जन करने के दौरान तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। मौके पर मौजूद तैराक युवकों ने उन्हें बचाने के लिए छलांग लगा दी। दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं एक की तलाश शाम तक चल रही थी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर कांशीराम कॉलोनी से दशहरा के पर्व पर मूर्ति विसर्जन के लिए कई लोग करहल रोड स्थित सिंहपुर नहर पर गए थे। आजाद नगर निवासी 19 वर्षीय शिवम गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता भी विसर्जन यात्रा में शामिल होने गया था। 

मूर्ति विसर्जन के बाद सभी लोग स्नान रहे थे, तभी अचानक शिवम व दो अन्य युवक गहरे पानी में चले गए। जब तीनों गोता खाने लगे तो साथ आए लोगों में अफरा तफरी मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद कुछ तैराक युवकों ने छलांग लगाकर दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन शिवम बहकर काफी दूर जा चुका था। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक तक शिवम की तलाश जारी थी। उधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें