फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण वध के दौरान रामलीला मैदान में घुसा गोवंश, भीड़ में मची अफरा-तफरी

Wed, 09 Oct 2019 12:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
रामलीला मैदान में घुसा गोवंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में रामलीला मैदान में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक गोवंश सैकड़ों लोगों की भीड़ के बीच रामलीला मैदान में जा घुसा। मैदान में रावण वध देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के गोवंश को भगाने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन


मंगलवार को विजय दशमी के पर्व पर फिरोजाबाद के रामलीला मैदान में रावण वध का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान रामलीला मैदान में गोवंश घुस गया।

जिससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मी भीड़ से निकालने को पीछे भागे तो गोवंश भीड़ में घुस गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने गोवंश को मैदान से हटाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें