फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक ही परिवार में मां-बेटे समेत तीन की मौत, नौ घायल

Sat, 06 Jul 2019 12:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
विज्ञापन
बलदेव मार्ग पर सिहोरा मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर बेकाबू होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में मां-बेटे समेत तीन की मौत हो गई, जबकि बालक समेत नौ लोग घायल हैं।
विज्ञापन


सभी वृंदावन के नगला फार्म से जमुनापार के नगला काजी में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर में अचानक ब्रेक लगाते हुए मोड़ने से ट्रॉली सवार हादसे का शिकार हुए। एक ही परिवार में तीन मौतों से कोहराम मच गया।

वृंदावन के नगला फार्म निवासी सुरेश के ससुर की शुक्रवार को जमुनापार के नगला काजी में तेरहवीं थी। तेरहवीं में भाग लेने के लिए एक ही परिवार के सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर निकले।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर 3:45 बजे ट्रैक्टर बलदेव मार्ग पर सिहोरा मोड़ के पास पहुंचा तो ट्रॉली सवारों ने गांव का रास्ता पीछे निकल जाने पर शोर मचाया। इस पर चालक ने अचानक ब्रेक लगाते हुए ट्रैक्टर को मोड़ दिया। इससे ट्रॉली पलट गई। चीख-पुकार मचने पर राहगीर मदद को आए। इसी बीच जमुनापार पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस ने क्रेन की मदद से नीचे दबे लोगों को निकाला, पर तब तक रेशमा (26) पत्नी सुरेश, सुरेश का पांच साल का बेटा विशाल और भतीजी शीतल (12) पुत्री भूरी सिंह की मौत हो चुकी थी।

बालक, महिला, किशोर और पुरुषों समेत एक ही परिवार के नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि अचानक ब्रेक लगाते हुए ट्रैक्टर मोड़ने पर हादसा हुआ है।
विज्ञापन

एक ही परिवार में तीन मौतों से नगला फार्म और नगला काजी में कोहराम मच गया। दोनों जगह लोगों को रो-रोकर बुरा हाल था। घरों में चूल्हे तक नहीं जले। सुरेश को क्या पता था कि ससुर की तेरहवीं में जाने पर वह पत्नी और बेटे को खो देंगे, वहीं भतीजी की भी मौत हो जाएगी।

घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजित वर्मा ने बताया कि घायलों को इलाज चल रहा है। सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

यह हुए हैं घायल
मुनेश (8) पुत्र रमेश, मोहर सिंह (45) पुत्र पातीराम, रोशनी (14) पुत्री भूरी सिंह, सुनीता (25) पत्नी रमेश, आकाश (18) पुत्र राजदेव, अन्नू (24) पत्नी तेजवीर और पंकज (14) पुत्र रघुवीर  निवासीगण नगला फार्म, जगवीर (13) पुत्री शंकरलाल निवासी नगला काजी, प्रीतम (15) पुत्र सियाराम निवासी बिजवारी, बरसाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें