फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंजः रोडवेज बस की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत 3 की मौत

Thu, 10 May 2018 02:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
हादसे के बादा मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कासगंज से बदायूं एक वैवाहिक समारोह में शिरकत करने जा रहे एक बाइक पर सवार तीन लोग रोडवेज बस की चपेट में आ गए। इसमें दो पति-पत्नी समेत तीन की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मरने वाले में तीसरा युवक महिला का भाई था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। वहीं मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। 

कासगंज के सिढ़पुरा गांव निवासी राजेश (28) पत्नी पूजा (24) और पत्नी के भाई अमित पुत्र हरी सिंह (30) निवासी थाना गंजडुंडवारा गांव नवादा के साथ बदायूं वैवाहिक समारोह में जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों एक बाइक पर सवार थे। कासगंज के कादरगंज के पास तीनों पहुंचे थे। तभी सामने बदायूं डिपो की बस की चपेट में आ गए। जब तक कुछ समझ पाते तीनों पहिए के नीचे चले गए। 

इससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि रोडवेज बस को अपने कब्जे में ले लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें