फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, दंपती सहित तीन की मौत

Sat, 20 Jun 2020 03:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • रायपुर से हरियाणा के यमुनानगर जा रहे थे कार सवार
  • कार चालक को झपकी आने के कारण हुआ हादसा, 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र में शनिवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे कार में सवार महिला सहित तीन की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती  कराया। 

विज्ञापन


सुबह तकरीबन चार बजे आगरा से दिल्ली की तरफ जा रही कार जमुनापार क्षेत्र में 107 माइल स्टोन के पास एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे की सूचना पर थाना पुलिस और एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मी पहुंच गए। 


हादसे में सवार सुमेर चंद्र (42) पुत्र वीर सिंह, पत्नी जय श्री (40) निवासी शाहजहांपुर थाना सरसावा (सहारनपुर), कार चालक अमित कुमार (36) पुत्र राकेश निवासी दादरी यमुनानगर (हरियाणा) की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक का साथी गंभीर रूप से घायल

कार चालक के साथ मौजूद संजीव पाल पुत्र दर्जा राम निवासी दादरी यमुनानगर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल संजीव पाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष जमुनापार एमसी चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने घायल से मिली जानकारी के आधार पर मृतकों के परिजन को सूचित कर दिया है।

सुमेर चंद अपनी पत्नी जय श्री को रायपुर (छत्तीसगढ़) से लेकर यमुनानगर हरियाणा जा रहा था। उसने कार किराये पर बुक की थी। घायल संजीव पाल ने बताया कि उसे हादसे के बारे में कुछ पता नहीं है। पुलिस का कहना है कि कार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है।


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें