फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी से जन्मदिन मनाकर लौटते वक्त हादसे में मां-बेटी समेत 3 की मौत

Sat, 02 Jun 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के एत्मादपुर के पास इनररिंग रोड पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में मां-बेटी समेत तीन की मौत हो गई। इनोवा में दो परिवार के लोग सवार थे। 
विज्ञापन


ये लोग वैष्णो देवी बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए गए थे। वहां से वापस लौटते समय इनररिंग रोड पर इनोवा डिवाइडर से टकरा गई और फिर सर्विस रोड पर गिर गई। 

इस दुर्घटना में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को आगरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतकों का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 
विज्ञापन

हादसे के बाद का मंजर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के विभूतिनगर निवासी राजेश और विजय दोस्त हैं। राजेश टेक्नीशियन हैं और विजय कॉल सेंटर चलतो हैं। विजय सिंह के पांच वर्षीय बेटे का 30 मई को जन्मदिन था। इसके चलते दोनों परिवार के लोग वैष्णो देवी गए हुए थे। 

दोनों परिवार के लोग 29 को वैष्णो देवी गए और 30 को जन्मदिन मनाने के बाद लौट रहे थे। गाड़ी राजेश चला रहे थे। इनररिंग रोड पर एत्मादपुर के रहनकला के पास गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। 

इससे करीब 10 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिर गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग दौड़े और जैसे-तैसे लोगों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन

कार क्षतिग्रस्त हो गई 

जुटी भ्ाीड़ - फोटो : अमर उजाला
तब तक सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पहुंचने से पहले ही राजेश की पत्नी आशा देवी, बेटी दीक्षा और विजय के बेटे अर्जित की मौत हो गई। 

जबकि विजय, राजेश, विजय की पत्नी गुंजन और ड्राइवर रामदीन घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें